फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Ruckus over sending messages to female workers at Kumaun University

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में महिला कर्मी को मैसेज भेजने पर हंगामा

Thu, 21 Jan 2021 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 10:05 PM IST
सार

  • महिला कर्मी ने जड़ा थप्पड़, आधे घंटे बाद सहकर्मियों के समझाने पर कर्मी ने माफीनामा लिखा

विज्ञापन
Nainital News: Ruckus over sending messages to female workers at Kumaun University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को पुरुष कर्मी ने एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को मैसेज भेजे, जिस पर हंगामा हो गया। वहीं महिला ने पुरुष कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे विवि के कर्मचारी कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी समय एक कर्मचारी ने महिला कर्मी को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजे। महिला कर्मी ने इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी समय महिला कर्मी ने मैसेज भेजने वाले पुरुष कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। हंगामा होने पर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से दोनों को शांत कराया। महिला कर्मी का आरोप था कि उक्त कर्मचारी उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था, जिसका उसने विरोध किया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुरुष कर्मचारी ने लिखित में माफीनामा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरुष कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने महिला कर्मी को मैसेज किए, लेकिन वह आपत्तिजनक नहीं थे। उनका कहना है कि कर्मचारी संगठन के चुनाव को लेकर इस मामले को मुद्दा बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने महिला कर्मचारी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।

 - देर शाम यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। शुक्रवार को कमेटी का गठन कर, मामले की जांच कराई जाएगी।
- खेमराज भट्ट, कुलसचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed