{"_id":"5723ba624f1c1b5c0ca91acf","slug":"up-roadways-boosted-by-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया
ब्यूराे/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की यात्री बसों का किराया बढ़ने से उत्तराखंड की बसों में यूपी क्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों की जेब भी हल्की होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय से किराया वृद्धि का आदेश जारी हो गया है। उप महाप्रबंधक संचालन मुकेश सिंह के मुताबिक यूपी क्षेत्र में चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रति किमी एक पैसे की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
उप महाप्रबंधक के मुताबिक यूपी रोडवेज ने 26 अप्रैल को किराया बढ़ा दिया है। इससे उत्तराखंड निगम को भी किराया वृद्धि करनी पड़ी है। उप महाप्रबंधक के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम की यूपी क्षेत्र में चलने वाली बसों का किराया प्रति किमी 81 पैसे था। किराया बढ़ाकर अब 82 पैसे प्रति किमी कर दिया है। हल्द्वानी से दिल्ली की बसों में वृद्धि के बाद करीब ढाई रुपये वृद्धि होगी।
विज्ञापन