{"_id":"90e6080df6d9de0ff63015da3f4a6ee6","slug":"uou-honored-by-specific-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट बच्चों को यूओयू ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट बच्चों को यूओयू ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कई विशिष्ट बच्चों व विकलांग जनों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आये स्पेेशल एजूकेट भावना भंडारी ने कहा कि विशिष्ट बच्चे बहुत कुछ करने को आतुर होते हैं। उन्हें सिर्फ समझने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय की वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल ने कहा कि इस जागरूकता दिवस का उद्देश्य तब फ लीभूत होगा जब हम ऐसे बच्चों को स्वीकार करें उन्हें समान दृष्टि से देखें।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गोविंद सिंह ने की उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे बडे़ ऊर्जावान होते हैं इन्हें प्यार और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। संचालन डा. राजेन्द्र कैड़ा ने किया। संयोजक सिद्धार्थ पोखरियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हल्द्वानी के सृजन विशिष्ट स्कूल के बच्चों कमल, दीपाली एवं सौरभ को उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही विश्वविद्यालय में कार्यरत बालम दफ ोटी और दिनेश पाल सिंह ज्याडा को भी स्मृति चिन्ह सम्मानित किया गया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत, प्रो. आरसी मिश्र, डा. संजय ध्यानी, राजेश आर्य, डा. शशांक शुक्ल मौजूद थे।