फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UOU examinations postponed

यूओयू की परीक्षाएं स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
UOU examinations postponed
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए छह जुलाई से प्रारंभ होने वाली परीक्षाओं को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने एवं यूजीसी की गाइड लाइन आने पर परीक्षाओं की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

मुक्त विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत की ओर से जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विभिन्न चरणों में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण एमएसआरडी, भारत सरकार एवं यूजीसी द्वारा समस्त शिक्षण संस्थाओं को 30 जून तक पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी एवं प्रदेश शासन के समय - समय पर जारी दिशा निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा असामान्य विषम परिस्थितियों को देखते हुए छह जुलाई से प्रस्तावित वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया गया है। प्रदेश शासन एवं यूजीसी से गाइड लाइन आने के बाद परीक्षाओं की नई तिथि घोषित की जाएगी। इसकी सूचना प्रदेश के सभी अध्ययन केंद्र समन्वयकों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed