{"_id":"61e9c9d3d0db1d252f10b1ec","slug":"undertrial-prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-haldwani-news-hld4515204154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उपकारागार में बंद विचाराधीन बंदी तुफैल अहमद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि जेल अधीक्षक का कहना है कि मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) के वार्ड तीन निवासी तुफैल अहमद (54) के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में धारा 376 और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे आठ जुलाई 2021 को उपकारागार हल्द्वानी दाखिल किया था। जेलकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तुफैल नाश्ता करने के बाद बंदियों के साथ बैठा हुआ था। अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। सूचना मिलने के बाद जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा मौके पर पहुंचे। जेल के डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे इलाज के लिए एसटीएच भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तुफैल अहमद दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई जमील किच्छा में रहता है। तुफैल की सिर्फ दो बेटियां हैं। नायब तहसीलदार ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया।
पत्नी और साले मिलने आ रहे थे
हल्द्वानी। तुफैल से जेल में मिलने के लिए उसकी पत्नी फईमा अपने भाई अनीस के साथ आ रही थी। जैसे ही वे बस में बैठे, जेल से फोन आया कि तुफैल की तबियत खराब है। साले ने बताया कि कुछ देर बाद जीजा के मौत की सूचना आ गई। अनीस ने बताया कि बुधवार को जीजा से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने पीठ के नीचे दर्द होने और शरीर में खुजली हो रही है। इसी कारण वे मिलने आ रहे थे।