ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 राज्य स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल जीता। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में यूएस नगर ने बागेश्वर और नैनीताल ने चंपावत को हराया। विजेता टीम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीश यादव ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली गई।
खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच नैनीताल और यूएस नगर के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। ऊधमसिंह नगर की ओर से चिरंजीव और ललित नेगी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी।
अजीत नेगी, गोविंद लटवाल, प्रकाश, राजेंद्र कनवाल, अमित कटारिया, विकास पंत, उर्वशी और गीता बोरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर सहायक खेल निदेशक अख्तर अली, डीएसओ रशिका सिद्दीकी, हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव किशोर बाफिला, गिरीज बिजनौरी, उप क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, सुनील कुमार, नवीन पंत, पूनम मेहता, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।