फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UBSE UK Board 12th Toppers List 2026: Check Uttarakhand Inter Topper Names

UBSE UK Board 12th Toppers List: इंटर में गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त रूप से टॉपर, दूसरे नंबर पर रहे आर्यन

Sat, 25 Apr 2026 10:24 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Apr 2026 10:24 AM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। 

विज्ञापन
UBSE UK Board 12th Toppers List 2026: Check Uttarakhand Inter Topper Names
UBSE UK Board - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका और  ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरता 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,02,986 थी। 1,00,452 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
विज्ञापन

कुल परीक्षाफल 85.11 प्रतिशत रहा, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09% रहा।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.93% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.48% रहा। प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षाफल वर्ष 2025 की तुलना में 1.88 प्रतिशत अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


75% से अधिक अंक उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7,814 (7.77%) रही है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41,507 (41.32%) रही है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 34,987 (34.82%) रही है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 330 (0.32%) रही है।
 

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में 105 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में गीतिका पंत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर, सुशीला मेंहदीरता मंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.00% (490/500) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में आर्यन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 97.80% (489/500) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.00% (485/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में 207 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में 105 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद बागेश्वर कुल 94.81% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2025 में कुल 464 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमें 279 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षाफल 66.27% रहा।

 कुल सम्मिलित परीक्षार्थी

कुल सम्मिलित परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 50,074 48,472 39,712 81.93%
बालिका 52,912 51,980 45,787 88.09%
योग 1,02,986 1,00,452 85,499 85.11%

संस्थागत परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 47,877 46,475 38,528 82.90%
बालिका 51,473 50,636 44,917 88.71%
योग 99,350 97,111 83,445 85.93%

व्यक्तिगत परीक्षार्थी

व्यक्तिगत परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 2,197 1,997 1,184 59.29%
बालिका 1,439 1,344 870 64.73%
योग 3,636 3,341 2,054 61.48%


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed