फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths who went to take bath in Kosi Barrage died due to drowning, chaos in the family

Kosi Barrage: 'कोसी की लहरों ने डुबाए उम्मीदों के चिराग...', दो युवकों की मौत; घरों में पसरा मातम

Mon, 08 Jun 2026 04:52 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 08 Jun 2026 04:52 PM IST
सार

रामनगर के कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two youths who went to take bath in Kosi Barrage died due to drowning, chaos in the family
मयंक और अंकित। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक पीरूमदारा निवासी अंकित (22) पुत्र प्रेम सिंह व मयंक (24) पुत्र भारत सिंह असवाल की डूबने से मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। सोमवार का दिन इनके परिवारों पर ऐसा वज्रपात कर गया जिसे शायद कभी भुलाया न जा सके। मयंक असवाल और अंकित के परिवार में सुबह तक सब ठीक था। दोपहर बाद दोनों के डूबने की खबर आते ही दो परिवारों की खुशियां और उम्मीदें भी हमेशा के लिए पानी में डूब गईं।

विज्ञापन

मयंक असवाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह आईटीआई कर रहा था ताकि जल्द से जल्द कोई अच्छी नौकरी पा ले। मां-बाप का सपना था कि आईटीआई करने के बाद उसे कहीं न कहीं नौकरी जरूर मिलेगी। मगर जिस मयंक को अपने बूढ़े मां-बाप का सहारा बनना था उसके बेजान शरीर को देखकर बिलखते माता-पिता, छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर अंकित माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। इसके साथ ही उसकी आंखों में देश सेवा का जुनून भी था। इसके चलते वह सेना में जाने की तैयारी करता था। बताया जा रहा है कि अंकित ने बीएसएफ भर्ती दौड़ की परीक्षा पास कर ली थी। अब इंतजार उसके लिखित परीक्षा पास करने का था। देश की हिफाजत का सपना देखने वाला अंकित नियति के क्रूर जाल में ऐसा उलझा कि जिंदगी की जंग ही हार गया।

विज्ञापन

नहाने के स्पॉट दे रहे हादसों को दावत

भीषण गर्मी से राहत पाने और मौज-मस्ती के लिए कोसी बैराज के किनारे और नदी के तमाम हिस्सों में जुटने वाली भीड़ अब एक बड़े खतरे को आमंत्रण दे रही है। हाल के दिनों में बैराज के आसपास के नहाने के स्पॉट डेंजर जोन बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी बैराज के अलावा गर्जिया मंदिर के आसपास के स्थानों भी गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में लोग, खासकर युवा मस्ती करने पहुंचते हैं। रामनगर के अलावा मुरादाबाद, काशीपुर, रामपुर, जसपुर, बाजपुर से भी यहां लोग पहुंचते हैं। बाहरी लोग गहरे पानी में उतर तो जाते हैं मगर उन्हें भंवर की भयावहता का पता नहीं होता है। कई बार तो एक को बचाने के प्रयास में दूसरे भी मुसीबत में आ जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग रील्स बनाने, सेल्फी खींचने या दोस्तों के साथ शर्त लगाने के चक्कर में जान जोखिम में डालते हैं। कई बार वे जोश-जोश में उन जगहों पर चले जाते हैं जहां पानी की गहराई अचानक बढ़ जाती है और फिर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed