{"_id":"698182e99fd7cb5a1c09faba","slug":"two-youths-arrested-for-supplying-hashish-from-a-scooter-463-grams-recovered-in-haldwani-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: स्कूटी से चरस सप्लाई करते दो युवक गिरफ्तार, 463 ग्राम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: स्कूटी से चरस सप्लाई करते दो युवक गिरफ्तार, 463 ग्राम बरामद
Tue, 03 Feb 2026 10:39 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:39 AM IST
सार
हल्द्वानी में पुलिस ने स्कूटी से चरस बेचने जा रहे बागेश्वर के दो युवकों को 463 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
- फोटो : एआई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में स्कूटी से चरस बेचने जा रहे बागेश्वर के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 463 ग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों दोस्त हैं और एक ही गांव के निवासी हैं। इनमें से एक युवक दो दिन पहले ही गांव से चरस लेकर आया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस रविवार सुबह पौने 12 बजे आंवला चौकी के पास कट से पहले सड़क किनारे बने यात्री शेड के पास पहुंची। यहां गौला पुल की ओर से आ रहे स्कूटी सवार युवक पुलिस को देख भागने लगे।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और तलाशी ली तो प्लास्टिक की पन्नी में से चरस बरामद हुई। पकड़े गए भूपेश चंद्र और दिनेश चंद्र ग्राम लाथी कपकोट जिला बागेश्वर के निवासी हैं। उनका हाल पता शहर की कुंवर काॅलोनी धान मिल है। भूपेश ने बताया कि वह चरस लेकर दो दिन पहले ही दिनेश के कमरे में आया था। दोनों ने गांव में यह चरस तैयार की थी।
विज्ञापन