{"_id":"5ea8865f8ebc3e904a748f33","slug":"two-years-old-vip-pass-breaks-haldwani-news-hld3814578191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पुराने वीआईपी पास का भौकाल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पुराने वीआईपी पास का भौकाल टूटा
विज्ञापन
Two years old VIP pass breaks
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कार में फर्जी वीआईपी पास चस्पा कर घूम रहे व्यक्ति को बनभूलपुरा पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई से बचने को आरोपी ने कई सिफारिशें लगाई पर उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को छोड़ दिया।
मंगलवार की सुबह बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार पुलिस और आरएफ की फोर्स के साथ ताज चौराहे पर मौजूद थे। इस बीच कार पर डबल पास लगाए चालक ने कर्फ्यू क्षेत्र में प्रवेश किया। अमूमन पुलिसकर्मी कार पर वीआईपी पास देखकर छोड़ देते थे, लेकिन थानाध्यक्ष ने कार रोककर वीआईपी पास की छानबीन की तो पता चला कि दो साल पुराने किसी कार्यक्रम का पास था। दूसरा पास आवश्यक खाद्य सेवा से जुड़ा था। इसके साथ एक पत्र को जोड़ा गया था। इस पास का प्रयोग भार वाहन पर होना चाहिए था। पास पर कोई वाहन संख्या दर्ज नहीं थी। छानबीन से पता चला कि एक कार पर लगे दोनों पास संदेहास्पद है। मामले में थानाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट से बातचीत की। फर्जी पास के सहारे घूम रहे कार चालक और मालिक रसीद हसन निवासी लाइन नंबर एक की पोल खुल गई। पता चला कि उसकी गाड़ियां संविदा पर एफसीआई में चलती हैं। इस कारण अधिकारियों की सिफारिश पुलिस के पास तत्काल आने लगी। धीरे धीरे यह जानकारी एसएसपी और एसपी सिटी तक पहुंच गई। मामले में पुलिस ने कार जब्त कर ली। पुलिस ने चालक को हिदायत दी कि यह पास का दुरुपयोग है। चालक को पुलिस ने छोड़ दिया।
शहर में कई कार स्वामी पास का कर रहे दुरुपयोग
हल्द्वानी। शहर में कई कार स्वामी पास का दुरुपयोग कर रहे हैं। बनभूलपुरा में 24 अप्रैल को भी एक नाबालिग बाइक सवार दुकानदार पिता का पास लेकर घूम रहा था। इसी प्रकार एक पिकप चालक ने दूसरे का पास लेकर बनभूलपुरा में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। टीपीनगर चौकी पुलिस ने भी एक सप्ताह पहले बाइक सवार को फर्जी पास के साथ पकड़ लिया था।