{"_id":"69f8e799df03846fb00b8e0d","slug":"two-women-crushed-by-a-speeding-car-ramnagar-news-c-418-1-ha11013-6332-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला
Tue, 05 May 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर/कालाढूंगी। क्षेत्र के बैलपड़ाव में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एक ही गांव के दो महिलाओं की मौत के बाद इलाके में मातम पसर गया।
पत्तापानी बैलपड़ाव निवासी (55) कमला देवी पत्नी शिवराज सिंह और (55) पुष्पा देवी पत्नी केवलानंद भट्ट रोज की तरह घास लेने जा रही थीं। दोनों ही महिलाएं जब रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर फूड क्रिस्टल होटल के सामने पैदल जा रही थीं तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं काफी दूर जाकर गिरीं। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गईं जिन्हें स्थानीय लोगों कि मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
चालक वाहन छोड़कर भागा
हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दयाल सिंह पन्नू ने बताया कि कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने हादसे को बेहद भयावह बताया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी की तलाश जारी है।