फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two students were hit and then threatened by calling them BSF personnel.

Nainital News: दो छात्रों को टक्कर मारी, फिर बीएसएफ कर्मी बताकर धमकाया

Mon, 05 Aug 2024 06:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 05 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Two students were hit and then threatened by calling them BSF personnel.
हल्द्वानी। कार चालक ने मुखानी चौराहे के पास स्कूटी सवार दो छात्रों की टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

काठगोदाम के कैनाल रोड स्थित शिवालिक विहार फेज दो निवासी अमित पंत ने बताया कि वह और उसका दोस्त अमन कैट की तैयारी कर रहे हैं। अमन की सितंबर में सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी है। शनिवार को स्कूटी में दोनों दोस्त बाजार सामान लेने जा रहे थे। क्रियाशाला नहर कवरिंग रोड पर कार ने युवकों की स्कूटी पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

साथ ही हादसे के बाद जब अमित ने कार को रोका तो उसने अपने को बीएसएफ कर्मी बताया और पुलिस में रिश्तेदार होने की बात कहकर धमकी भी दे डाली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों छात्रों को बेस अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक इलाज कराया। अमन का आरोप है कि शनिवार शाम हीरानगर चौकी में छात्रों ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात घर के पास खड़ी बाइक चोरी
हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी सूरज कुमार ने बताया कि 27 जुलाई को अपनी बाइक से लगन मंडप हॉल के पास गया था। युवक ने वाइन शॉप वाली गली में अपनी बाइक खड़ी कर दी। शाम सात बजे वापस आकर देखा तो पता चला कि वहां मोटर साइकिल नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात युवक बाइक ले जा रहा है। पीड़ित ने हीरानगर पुलिस चौकी के अलावा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed