फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two students from Haridwar payment

हरिद्वार से हुआ दो छात्रों को भुगतान 

Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 दशमोत्तर छात्रवृत्ति को लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हुए घोटाले में हरिद्वार से दो छात्रों को भुगतान किया गया, जबकि दो को भुगतान नहीं हुआ। एक छात्र को छात्रवृत्ति योजना का पात्र नहीं पाया गया। उत्तरकाशी से बिना वेरिफिकेशन कराए छात्रवृत्ति का भुगतान हुआ। राज्य के अन्य 11 जिलों में कहीं से भी भुगतान नहीं हुआ है। जांच अधिकारी ने सभी 13 जिलों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों से पूछा है कि भुगतान न करने के पीछे क्या कारण था। 
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी छात्रवृत्ति घोटाले में 28 लोगों के खिलाफ आरसी जारी की थी। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच में पाया गया कि उत्तरकाशी के समाज कल्याण अधिकारी मदन लाल ने बिना सत्यापन के तीन लाख 40 हजार की स्कॉलरशिप जारी कर दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि उक्त राशि बैंक में है और विभाग को वापस मिल सकती है।
विज्ञापन


नैनीताल में 186 बच्चों को दी गई दशमोत्तर छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं दी गई। मामले की जांच कर रहे विशेष कार्याधिकारी डा. संतोष कुमार शील ने बताया कि चितौड़ के अधिकारी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के छात्रों का वेरिफिकेशन कर पांच छात्रों की सूची भेजी थी। इसमें से हरिद्वार से दो को भुगतान किया गया, जबकि दो को भुगतान नहीं हुआ। एक अन्य छात्र को पात्र नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरिद्वार के जिला समाज कल्याण अधिकारी से पूछा गया है कि दो छात्रों को भुगतान क्यों नहीं किया गया। डा. शील ने बताया कि उत्तरकाशी से बिना सत्यापन कराए भुगतान कर दिया गया। जबकि अन्य 11 जिलों से एक रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। कहा कि हर पहलू की जांच हो रही है। सभी समाज कल्याण अधिकारियों से पूछा गया है कि उन्होंने भुगतान क्यों नहीं किया। उन्होंने बताया कि सोमवार तक मामले की जांच पूरी हो जाएगी और स्थिति साफ हो जाएगी। कहा कि सत्यापन के बाद हरिद्वार के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भुगतान किया इसलिए उसे गलत नहीं माना जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed