फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two professors complain of serious allegations against Vivi administration, curtains in corruption cases and non-payment of salaries

दो प्रोफेसरों ने विवि प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार के मामले में पर्दा डालने और वेतन नहीं देने की शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two professors complain of serious allegations against Vivi administration, curtains in corruption cases and non-payment of salaries
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में तैनात दो प्रोफेसरों ने विवि प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पर्दा डालने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि लंबे समय से उनके वेतन में कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

भौतिकी विभाग के दो प्रोफेसरों डॉ. पीएस नेगी और डॉ. पीके मिश्रा ने जारी पत्र में कहा कि दिसंबर 2019 के अलावा फरवरी और मार्च 2020 का वेतन भुगतान उन्हें विवि प्रशासन की ओर से नहीं किया गया। दोनों प्रोफेसरों का कहना हैं कि उन्हें अब तक वेतन इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने नियम विरुद्ध फर्जी नियुक्तियों और पदोन्नति को 2016, 2018 और 2020 में चुनौती दी थी। कहा कि संबंधित प्रकरण हाईकोर्ट और राज्यपाल सचिवालय समेत अन्य स्तरों पर लंबित हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. केएस राणा का कहना है कि वेतन संबंधी कार्य वित्त नियंत्रक और परिसर निदेशक की ओर से किया जाता है। वहीं परिसर निदेशक का प्रो. एचसी चंदोला का कहना है कि दोनों प्रोफेसर बिना सूचना दिए अनुपस्थित थे, जिस कारण उनका वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed