फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two including the young man died in Nashik due to drowning in the river

युवक समेत दो की नासिक में नदी में डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two including the young man died in Nashik due to drowning in the river
कमल बिष्ट (फाइल फोटो ) - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल और हल्द्वानी के दो लोगों की नासिक में गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के गौजाजाली गली नंबर तीन निवासी मनोज जोशी उर्फ गुड्डू (52) नासिक स्थित जिंदल पॉली फिल्म लिमिटेड में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह होली के दिन अपने दस दोस्तों के साथ गोदावरी नदी में नहाने गए थे। उनके साथ गया नैनीताल के नैना गांव निवासी 23 वर्षीय कमल सिंह अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में मनोज दलदल में फंस गए और निकल नहीं सके। दोनों के डूबने से साथी हक्के-बक्के रह गए। कंपनी के मधुबल, संजय सिंह और नदीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने हादसे की सूचना महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उनके ओएसडी भीमताल निवासी ध्रुव रौतेला को दी। राज्यपाल के प्रयासों के बाद ही नासिक में सोमवार देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में हादसे की सूचना कंपनी प्रबंधन ने कमल और मनोज के परिजनों को दी है।
विज्ञापन

सुबह होली की शुभकामनाएं, शाम को आई दुख भरी खबर
हल्द्वानी। मनोज के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हर्षित बंगलुरु से एमटेक कर रहा है। छोटा बेटा कार्तिक कंप्यूटर साइंस से बीएससी कर रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मनोज के घर भीड़ इकट्ठा हो गई थी। कार्तिक ने बताया कि उसके पिता मनोज डेढ़ साल पहले नासिक गए थे। उधर, कमल के परिजनों ने बताया कि सुबह वीडियो कॉल कर उन्होंने होली की शुभकामनाएं दीं थी और जल्द घर आने की बात कही थी लेकिन शाम को उनकी मौत की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed