फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two including female tourist tried to kill

महिला पर्यटक समेत दो ने जान देने की कोशिश की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two including female tourist tried to kill
नैनीताल/रामनगर। दिल्ली निवासी महिला पर्यटक ने सोमवार को नैनीझील और रामनगर निवासी महिला ने कोसी नदी में कूदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया और पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नैनीताल पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी एक दंपत्ती अपने दो बच्चों और एक रिश्तेदार के बच्चे के साथ घूमने नैनीताल आए था। तल्लीताल बस स्टेशन में महिला की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उसने पति को पीटना शुरू कर दिया। इधर, राहगीरों की शिकायत पर पुलिस सभी को चौकी में ले आई। महिला ने बताया कि वह अपनी बहन से बात नहीं करती लेकिन उसका पति उसकी बहन के बेटे को नैनीताल ले आया। वहीं पति ने बताया कि वह पत्नी की मर्जी से साली के बेटे को भी घुमाने लाया था लेकिन उसने नैनीताल में हंगामा कर दिया। पुलिस दोनों को समझा रही थी कि तभी महिला ने झील में कूदने के लिए दौड़ लगा दी। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया। महिला के बच्चों और पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस परिवार को थाने ले गया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला की काउंसलिंग कर महिला को परिवार के साथ वापस भेज दिया है।
विज्ञापन

पति की डांट से क्षुब्ध कोसी नदी में आत्महत्या के लिए पहुंची
रामनगर (नैनीताल)। पति की डांट से क्षुब्ध पत्नी ने अपनी बच्ची के साथ कोसी नदी में कूदने की कोशिश की। इसी समय राहगीरों ने उसे बचा लिया और पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पीड़ित महिला ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी पुछड़ी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के समय से ही उसे पीटकर गालीगलौज करते हैं। कहा कि उसका पति काम नहीं करता। रविवार सुबह ससुराल वालों ने बिना किसी बात के उसे घर से निकाल दिया। बताया कि इसी के चलते वह कोसी बैराज से नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थीं। कोसी बैराज पर तैनात पुलिस और राहगीरों ने उसे और उसके बच्चे को बचा लिया।

प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दंपती के बीच सामंजस्य जरूरी
- वर्तमान में अधिकतर लोग अलग अलग कारणों के चलते तनाव की स्थिति में हैं। वैवाहिक जीवन पति पत्नी के बीच आपसी में सामंजस्य जरूरी है। यदि किसी कारण से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है तो भी झगड़ने के बजाय उसका समाधान निकाला जाए। उत्तेजना में कोई भी गलत कदम न उठाएं। यदि कोई दिक्कत हो तो काउंसलर की मदद ली जाए। - डॉ. गिरीश पांडे, मनोचिकित्सक, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed