फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two houses were burgled in Pirumdara in a single day

Nainital News: पीरूमदारा में एक ही दिन में दो घरों में हुई चोरी

Sun, 20 Jul 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 20 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two houses were burgled in Pirumdara in a single day
पीरूमदारा। पीरूमदारा की दो अलग-अलग कॉलोनियों से एक ही दिन में दो चोरी के मामले सामने आए हैं। पीरूमदारा की मधुवन कॉलोनी निवासी धर्मा देवी पत्नी हरी सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी। इस बीच उन्होंने घर के कुछ कमरे सल्ट निवासी मुन्नी देवी को किराए पर दिए थे। शुक्रवार को उनके किराएदार भी किसी काम से अपने रिश्तेदारों के घर गए थे। आरोप लगाया कि रात को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार की नकदी व एक लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए। वहीं किराएदारों के कमरे से 12 हजार नकदी व डेढ़ लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में बद्री विहार निवासी गौरव नैनवाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ गांव गए थे। शनिवार को जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और घर में रखी पांच हजार रुपए नकदी व जेवर व घरेलू सामान चोर ले गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed