फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two hours of rain washed away claims of cleanliness.

Nainital News: दो घंटे की बारिश ने सफाई के दावों को धोया

Sun, 31 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 31 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two hours of rain washed away claims of cleanliness.
नैनीताल। बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था और नालों के दावों की पोल खोल दी। पीक पर्यटन सीजन में शनिवार को हुई इस बारिश से नैनीझील में बड़े पैमाने पर कूड़ा और प्लास्टिक की बोतलें तैरती दिखीं। झील का खूबसूरत स्वरूप बदल गया जिससे सैलानियों में भी इसकी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ग्रीष्म सीजन से पहले बैठकें कर सफाई और नालों की जिम्मेदारी तय करता है। इसके बावजूद बरसात से पूर्व नालों की सफाई न होने से गंदगी झील में फैल गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर में बारिश शुरू हुई जो लगभग 2:30 बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई जिसके बाद लोअर मॉलरोड समेत कई स्थानों पर जलभराव की शिकायतें मिलीं। मल्लीताल बोट स्टैंड और क्वालिटी बोट स्टैंड के पास आधी झील तक गंदगी तैरती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झील में गंदगी की सूचना पर झील में सफाई के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।
-डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed