फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two hotels running without registration sealed

Nainital News: बिना पंजीकरण चल रहे दो होटल सील

Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two hotels running without registration sealed
नैनीताल/गरमपानी। अवैध होटलों के खिलाफ अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रशासन ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो होटलों को सील किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दुकान से एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ का नमूना लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मल्लीताल बाजार क्षेत्र के होटलों में छापा मारा। इस दौरान वुडन स्टे और अतिथि होटल पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं मिला। इस दौरान अन्य अनियमितताएं भी मिली। इस पर टीम ने दोनों होटलों को सील कर दिया। वहीं इंपीरियल नयना होटल में कर्मचारी का पुलिस सत्यापन नहीं मिलने पर होटल स्वामी का चालान किया गया। गाड़ीपड़ाव स्थित गौरव सेल्स पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। दुकान में एक्सपायरी डेट का पापड़ मिलने पर टीम ने इसका सैंपल लिया है। उधर, भवाली-अल्मोड़ा किनारे स्थित बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित छह होटल और होमस्टे संचालकों पर पर्यटन विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम ने 60 हजार जुर्माना और नोटिस भेजने की कार्रवाई की है। टीम ने मंगलवार को निगलाट से लेकर पनीराम ढाबे तक होटल और होम स्टे के दस्तावेजों की जांच की। राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल ने बताया कि कैंची क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे छह होटल और होम स्टे संचालकों पर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही पांच होटल और होम स्टे संचालकों को नोटिस भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed