फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two cars fell into the ditch, six injured

दो कारें खाई में गिरीं, छह घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two cars fell into the ditch, six injured
रामगढ़ सड़क हादसे में घायलों का इलाज करते डॉक्टर। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
रामगढ़/धानाचूली (नैनीताल)। दो कारों के खाई में गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार सैलानी और एक शिक्षक भी शामिल है।
विज्ञापन

गाजियाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आ रहे सैलानियों की कार बुधवार सुबह रामगढ़ के पास 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार गाजियाबाद निवासी अमित शर्मा, मोहित, श्याम सिंह और सचिन गोयल घायल हो गए। स्थानीय निवासी त्रिभुवन महेरा और पुलिस टीम ने घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ.चेतन ने प्राथमिक उपचार कर चारों को छुट्टी दे दी।

वहीं, पोखराड़ से हल्द्वानी जा रही कार (यूके 04 एक्स8557) बुधवार को धारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार जूनियर हाईस्कूल देवनगर में कार्यरत हेमंत गोस्वामी (45) और वाहन चला रहे जूनियर हाईस्कूल घोतिया के शिक्षक विपिन चंद्र (43) घायल हो गए, जबकि कार सवार एक अन्य युवक सुरक्षित बच गया। घायलों को पद्मपुरी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया है। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि घायल हेमंत के बाई ओर की पसली में चोट और विपिन के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed