फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two candidates exchanged their booklets in UTET.

Nainital News: यूटीईटी में दो परीक्षार्थियों ने बदली बुकलेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:25 AM IST
विज्ञापन
Two candidates exchanged their booklets in UTET.

विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज में यूटीईटी प्रथम की परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। यहां दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा की बुकलेट (प्रश्नपत्र) को आपस में बदल दिया। अन्य परीक्षार्थियों की शिकायत पर वहां मौजूद शिक्षकों ने जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य की ओर से बोर्ड को मामले की जांच को लिखा गया है। उधर बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को प्रदेश के 94 परीक्षा केंद्रों में यूटीईटी की परीक्षा हुई। रामनगर में रानीखेत रोड स्थित एमपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में आठ कक्ष बनाए गए थे। इसमें पहली परीक्षा में 181 व द्वितीय परीक्षा में 400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूटीईटी प्रथम परीक्षा के दौरान कक्ष नंबर दो में एक छात्र व छात्रा के बुकलेट (प्रश्नपत्र) बदलने की शिकायत कुछ छात्रों ने कक्षा में मौजूद इंविजिलेटर से की। शिकायत की जांच की तो बुकलेट बदलने का मामला सही मिला। इंविजिलेटर व शिकायतकर्ता छात्रों ने प्रधानाचार्य को लिखित में घटना की शिकायत की। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए बोर्ड को पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन


कोट

एमपी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों के बुकलेट बदलने का मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद प्रसाद सिमल्टी, सचिव, उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड।


पुलिस भी करेगी मामले की जांच
सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि एमपी इंटर कॉलेज में बुकलेट (प्रश्नपत्र) बदलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस की ओर से भी मामले की छानबीन की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6380 परीक्षार्थी बैठे यूटीईटी परीक्षा में
शनिवार को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की यूटीईटी की परीक्षा में प्रदेश के 123 परीक्षा केंद्रों में 39112 ने परीक्षा दी। 6380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रथम परीक्षा में 14595 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 11949 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2646 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय परीक्षा में 24517 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 20783 ने परीक्षा दी जबकि 3734 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed