{"_id":"6a11fad156d1265ec50ee154","slug":"two-arrested-for-murder-of-lineman-ramnagar-news-c-238-1-ntl1001-126264-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लाइनमैन की हत्या में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लाइनमैन की हत्या में दो गिरफ्तार
Sun, 24 May 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 24 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में बैलपड़ाव के लाइनमैन की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बैलपड़ाव निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति देवेंद्र का होशियार सिंह भंडारी, दर्शन जोशी, कमल भट्ट, विशाल और काशीपुर के ठेकेदार ने का अपहरण किया। इसके बाद उन्हें पीटा और इतना मारा कि उनकी जान चली गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी होशियार भंडारी और विशाल सैनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन