{"_id":"6312f40c089945a2e793cb7a142b9f11","slug":"tusker-s-rundi-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टस्कर ने रौंदी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टस्कर ने रौंदी फसल
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
क्यारी गांव में टस्कर ने आतंक मचा रखा है। सोमवार की रात हाथी भुवन चंद्र बेलवाल के खेत में घुस गया। उसने एक एकड़ में रोपी गई धान की रोपी पौध रौंद डाली।
विज्ञापन
हेम चंद्र सती ने बताया हाथी ने उनकी सोयाबीन की फसल रौंद दी। बताया हाथी गांव में एक सप्ताह से आ रहा है। शिकायत के बावजूद वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया प्रभावित काश्तकार को मुआवजा दिया जाएगा। रात्रि गश्त कराई जाएगी। इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं, पर कभी रात्रि गश्त नहीं कराई गई।
विज्ञापन