फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trying to connect with mother power by mentioning the shortcomings

अभावों का जिक्र कर मातृशक्ति से जुड़ने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Trying to connect with mother power by mentioning the shortcomings
हल्द्वानी। जनसभा में हजारों की भीड़ में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साधने में जरा भी देर नहीं लगाई। पीएम ने महिलाओं के अभावों का जिक्र कर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया तो अपनी सरकार की उन योजनाओं का भी उल्लेख किया जो महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई गईं हैं।
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि अभावों में रखने की राजनीति का सबसे अधिक नुकसान किसी को भुगतान पड़ रहा है तो वे हैं हमारी माताएं और बेटियां। रसोई में धुआं हो या शौचालय का अभाव, कच्ची छतों से टपकता पानी हो या बीमार बच्चे के इलाज के लिए पैसे की कमी इन सबसे एक मां का ही दिल दुखता है। पानी के लिए सबसे अधिक परिश्रम और समय माताओं और बहनों का ही खर्च पड़ता है। मोदी ने कहा कि बीते सात सालों में हमने मातृशक्ति की इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया है। जल जीवन मिशन, हर घर जल, हर घर नल ऐसा ही एक प्रयास है। दो साल में इस मिशन के तहत देश के पांच करोड़ से अधिक परिवारों को पाइप से पानी दिया जा चुका है। आज भी हल्द्वानी में जिन 17 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उससे 13 जिलों की बहनों का जीवन आसान होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed