{"_id":"5727a7134f1c1b63705cdcdb","slug":"trucks-put-the-jam-five-thousand-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने लगाया जाम, पांच हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने लगाया जाम, पांच हजार का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 03 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी चौराहे के समीप सोमवार दोपहर नो इंट्री में सड़क पर अनलोड हो रहे ट्रक से जाम लग गया। इसके चलते मुखानी से पीलीकोठी आने जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने ट्रक को सीज करने के बाद चालक का पांच हजार रुपये का चालान कर दिया। ट्रक हटने के बाद यातायात सामान्य हो पाया। जाम के चलते घंटेभर तक लोग परेशान रहे।
रुद्रपुर स्थित बबर ट्रांसपोर्ट का ट्रक चालक मुखानी चौराहे के पास एक गोदाम में सीमेंट उतरवा रहा था। उसने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा किया था। इस बीच मुखानी चौराहे से लेकर पीलीकोठी रोड पर जाम लग गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जाम के चलते लोग परेशान रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे हीरानगर चौकी प्रभारी हेम चंद्र पंत ने पहले रूट डायवर्ट कर ट्रक को सड़क से हटवाया। पुलिस ने चालक का पांच हजार रुपये का चालान कर ट्रक को सीज कर दिया। हालांकि चालक का कहना था कि वह सुबह ही शहर में आ गया था।