फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tricolor journey to every house from colleges

महाविद्यालयों से निकली हर घर तिरंगा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tricolor journey to every house from colleges
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी के महिला महाविद्यालय से रैली निकालती छात्राएं। स?
हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एमबीपीजी कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राध्यापकों के निर्देशन में एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर्स के विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों के साथ शहर में तिरंगा रैली निकाली। साथ ही लोगों को देशभक्ति के प्रति प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, मुख्य संयोजक डॉ. एचएस भाकुनी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, डॉ. किरण कर्नाटक, डॉ. मंजू पनेरू, डॉ. गोविंद बोरा, डॉ. ज्योति टम्टा, डॉ. पंकज खत्री, नवीन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, महिला डिग्री कॉलेज से भी हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्राओं ने तिरंगा लेकर लोगों को देशभक्ति के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने रैली को रवाना किया। रैली में संयोजिका डॉ. बीना जोशी, डॉ. गीता पंत, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. विभा पांडे आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed