फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Treatment of Balinala will be done on priority: Dr. Sandhu

प्राथमिकता से होगा बलियानाला का ट्रीटमेंट : डाॅ. संधू

Sun, 14 May 2023 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Treatment of Balinala will be done on priority: Dr. Sandhu
शनिवार को नैनीताल हल्द्वानी रोड से मुख्य सचिव डा. एसएस संधू को बलियानाला क्षेत्र में कराए जाने
नैनीताल। मुख्य सचिव डाॅ. एसएस संधू ने कहा कि शासन स्तर पर बलियानाला के ट्रीटमेंट के लिए जो भी कार्यवाही होनी है, उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा ताकि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रीटमेंट कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बलियानाला और ठंडी सड़क दोनों जगहों का ट्रीटमेंट कार्य पर्यटन आधारित होगा।
विज्ञापन

डाॅ. संधू शनिवार को यहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बलियानाला क्षेत्र में अब तक हुए भूस्खलन, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र, भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र और प्रभावित परिवारों के विस्थापन आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

डाॅ. संधू ने लोनिवि के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला से बलियानाला ट्रीटमेंट के लिए अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। मुख्य अभियंता शुक्ला ने बताया कि हाई पावर कमेटी के दिशा निर्देश के आधार पर बलियानाला के लिए 175 करोड़ की और ठंडी सड़क स्थित पहाड़ी के लिए 10.4 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ट्रीटमेंट कार्य पर्यटन आधारित हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एडीएमएम अशोक कुमार जोशी, सीएमओ डा. भागीरथी जोशी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

-इनसेट
सैनिटोरियम भी पहुंचे मुख्य सचिव
नैनीताल। बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव डाॅ. संधू ने भवाली रोड स्थित टीबी सैनिटोरियम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओटी कक्ष, स्टाफ एवं वहां भर्ती मरीजों एवं दवाइयों की जानकारी ली। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. शशि बाला ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 42 टीबी मरीज भर्ती हैं जिनमें से कुछ मरीज यूपी से इलाज के लिए आए हैं।

-
... तो इस तरह संवारेंगे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को
नैनीताल। आमतौर पर पहाड़ियों में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए या तो प्रभावित क्षेत्र में पौधरोपण कराया जाता है या फिर छोटी बड़ी दीवारें खड़ी कर पहाड़ी को दरकने से बचाया जाता है। लेकिन इस बार यहां बलियानाला और ठंडी सड़क की पहाड़ी में भूस्खलन रोकने के लिए पर्यटन आधारित पहल की जा रही है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो ठंडी सड़क में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति स्थापित होगी और बलियानाला की पहाड़ी में बड़े म्यूरल्स लगाए जाएंगे।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन की पहल के बाद बलियानाला और ठंडी सड़क के लिए जो डीपीआर बनाई गई है उसे पर्यटन आधारित रूप दिया गया है। ठंडी सड़क में भूस्खलन रोकने के लिए गेबियन स्ट्रक्चर के साथ जिओ मैट और जिओ सीडिंग होगी। इससे पहाड़ी को दरकने से रोका जा सकेगा। पहाड़ी से पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप डाले जाएंगे।

इसके अलावा नैनीताल आने वाले सैलानियों को पहाड़ी में कंक्रीट कार्य नजर न आए वहां हरिद्वार की तर्ज पर भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति लगाने की भी योजना है। वहीं दूसरी ओर बलियानाला की पहाड़ी में सुरक्षा दीवारों के साथ-साथ कुमाऊं की संस्कृति को दर्शाने वाले बड़े बड़े लाइव म्यूरल लगाने की भी योजना है, जो दूर से भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed