फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Travel to Nainital costs five rupees on roadways

रोडवेज में पांच रुपये महंगा हुआ नैनीताल का सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Travel to Nainital costs five rupees on roadways
हल्द्वानी। रोडवेज ने रविवार से अपना किराया बढ़ा दिया। यात्रियों ने बढ़ा हुआ किराया देकर बसों में सफर किया। हल्द्वानी से नैनीताल तक का सफर पांच रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन

आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे रूट से बसें वापस लौटती गई, उन बसों की टिकट मशीनों को अपडेटकिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात तक सभी मशीनों को अपडेट कर दिया जाएगा। कहा कि जो बसें शनिवार को जयपुर सहित लंबे रूटों पर गई हैं उनकी मशीनें हल्द्वानी पहुंचने के बाद ही अपडेट होंगी।
विज्ञापन

ये है किराया सूची
रूट नया किराया पुराना किराया
हल्द्वानी-चंडीगढ़ 600 560
हल्द्वानी-जालांधर 745 690
हल्द्वानी-देहरादून 410 375
हल्द्वानी-हरिद्वार 330 300
हल्द्वानी-दिल्ली 360 355
हल्द्वानी-रुद्रपुर 45 40
हल्द्वानी-नैनीताल 70 65
हल्द्वानी-रानीखेत 160 150
हल्द्वानी-पिथौरागढ़ 380 375
हल्द्वानी-अल्मोड़ा 170 160
दिल्ली रूट पर उमड़ी भीड़, बसें कम पड़ी
दिल्ली रूट पर रविवार को भीड़ बढ़ी तो बसें कम पड़ गई। रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त बसों के इंतजाम नहीं कर पाया। प्रबंधन ने बस नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। रोडवेज डिपो में सुबह सात बजे से ही दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने रूटीन में चलने वाली बसों को दिल्ली रूट पर भेजा। दोपहर में बसों की संख्या कम पड़ गई। दोपहर दो बजे बाद यूपी रोडवेज की बसें हल्द्वानी बस अड्डे पहुंची। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed