फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport department team caught Daggamar bus in Ramnagar

रामनगर में परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ी डग्गामार बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transport department team caught Daggamar bus in Ramnagar
रामनगर में परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ी डग्गामार बस। संवाद - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से सवारी भरकर रामनगर पहुंची एक डग्गामार बस को परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ा है। इस बस में 56 सवारी थीं। अवैध रूप से संचालन किए जाने पर परिवहन विभाग ने बस को तत्काल सीज कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिवहन कर अधिकारी नेहा झा रामनगर के तेलीपुरा में हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बस आती हुई दिखी। बस को रोककर जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह बस डग्गामारी में चल रही है जो दिल्ली आनंद विहार से रात में 12 बजे चली और सुबह यहां पहुंची। बस में करीब 56 यात्री बैठे हुए थे।
विज्ञापन

एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि बिना परमिट के यात्रियों का टिकट काटकर बस का डग्गामारी में संचालन किया जा रहा था जिस पर बस को तुरंत सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि डग्गामार वाहनों का संचालन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नंबर पर चल रही थी जिप्सी, सीज
एआरटीओ वर्मा ने बताया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग की फाटो रेंज के तहत सैलानियों को भ्रमण कराने वाली जिप्सियों की जांच पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि मालधनचौड़ में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई एक जिप्सी के प्रपत्र चैक करने पर पाया गया कि इस पर यूके04 नंबर की प्लेट लगी थी जबकि अभिलेखों में यूपी-21 दर्ज है। इस जिप्सी का पंजीकरण भी किसी और नाम पर है। गड़बड़ी पाए जाने पर जिप्सी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed