फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport Corporation engaged in making alternative to 373 buses

Nainital News: परिवहन निगम 373 बसों का विकल्प बनाने में जुटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation engaged in making alternative to 373 buses
हल्द्वानी। एक जनवरी से परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परिवहन विभाग वैकल्पिक सेवाओं की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निजी बस सेवाओं की मदद लेने के लिए बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को आरटीओ (प्रवर्तन) नंद किशोर ने केमू के अलावा निजी बस चालकों से भी बात की। परिवहन निगम की नैनीताल परिक्षेत्र में 373 बसें चलतीं हैं। इनमें ज्यादातर सेवाएं मैदानी क्षेत्रों में चलतीं हैं। पहाड़ में केमू के पास बस सेवाओं का ज्यादा जिम्मा है। संभागीय परिवहन कार्यालय ट्रेनों की समय सारणी भी देख रहा है। टनकपुर, लालकुआं, रामनगर से जाने वाली ट्रेनों की भी सूची बनाई जा रही है। उदाहरण के तौर पर हल्द्वानी से बरेली के लिए 14 बसें चलतीं हैं। इसके साथ ही काठगोदाम और लालकुआं से बरेली के लिए ट्रेनें भी चलतीं हैं। इसलिए वैकल्पिक सेवाओं के तहत बरेली रूट पर कम बसों की व्यवस्था की जा सकती है। इसी तरह हल्द्वानी से दिल्ली और देहरादून रूट पर भी ट्रेनें चलतीं हैं। परिवहन विभाग के अनुसार जल्द ही पूरा खाका तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed