फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trains pick up speed, roadways revenue takes a break

Nainital News: ट्रेनोें ने पकड़ी रफ्तार, रोडवेज की आय पर ब्रेक

Thu, 09 Oct 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Trains pick up speed, roadways revenue takes a break
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे जबकि ट्रेनों में सीटें फुल हैं। इन दिनों बंगाली सीजन शुरू होने के कारण हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम तक पैक आ रही है।
विज्ञापन

रेलवे की वेबसाइट के अनुसार रानीखेत एक्सप्रेस में नौ और 11 अक्तूबर को 20 से 21 वेटिंग चल रही है। बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में 11 अक्तूबर को 104, 12 को 115 और 13 अक्तूबर को 80 वेटिंग है। इसी गाड़ी के थर्ड एसी में तिथिवार क्रमश: 66, 86 व 40 तथा सेकेंड एसी कोच में 20, 21 और 13 अक्तूबर को वेटिंग में भी टिकट नहीं मिलेगा। दिन में चलने वाली शताब्दी में दिल्ली जाने वालों के लिए अभी 11 अक्तूबर को 306, 12 को 123 और 13 अक्तूबर को 395 सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार काठगोदाम से संचालित अधिकतर ट्रेनों में 15 अक्तूबर तक गिनीचुनी सीटें हैं लेकिन 16, 17 व 18 अक्तूबर को ट्रेनें पैक हैं। यह क्रम दिवाली तक चलने वाला है।
विज्ञापन

इधर परिवहन निगम की बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। हल्द्वानी डिपो से बुधवार सुबह से लेकर रात तक 17 बसें दिल्ली मार्ग पर भेजी गईं। इनमें भी 50 फीसदी यात्री सवार हुए। भीड़भाड़ होने पर डिपो इस रूट पर 25 बसों का संचालन करता है। हल्द्वानी डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि अगले सप्ताह से भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि अभी बसों में भीड़भाड़ कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed