{"_id":"63de9b0a07c69e22e05528bf","slug":"traffic-police-personnel-started-listening-loudly-haldwani-news-hld490243457-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऊंचा सुनने लगे ट्रैफिक पुलिस के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऊंचा सुनने लगे ट्रैफिक पुलिस के जवान
विज्ञापन
नैनीताल स्थित पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद चिकित्सक
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। लगातार यातायात नियंत्रित करने वाले पुलिसकर्मी वाहनों के शोर की वजह से अब ऊंचा सुनने लगे हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में लगे शिविर में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के कानों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि 14 पुलिसकर्मियों को कम सुनाई देने की समस्या सामने आई है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिसलाइन में पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ अंजलि सनवाल ने बताया कि कई बार बढ़ती उम्र, हेडफोन, ईयर बर्ड्स आदि उपकरणों का अधिक प्रयोग करने और गलत दवाइयों के खाने के साथ ही अत्यधिक शोर वाले स्थानों पर अधिक समय तक रहने के कारण सुनने की क्षमता कम हो जाती है।
विशेषज्ञ मार्गरेट फर्नांडिस ने कहा कि समय रहते इसकी रोकथाम नहीं की गई तो भविष्य में बहरेपन का शिकार होना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकतर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात के बीच शोरगुल वाली जगहों पर रहती है जिससे उनमें भी कम सुनने की समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
शिविर में सीओ विभा दीक्षित, आरआई भगवत सिंह राणा, लाइन मेजर राम सिंह सिंपाल, आरक्षी दीपक नेगी, वीरेंद्र सिंह, हरीश, अनिल राणा, सुरजीत सिंह, महिला आरक्षी दीपा नेगी, तनुजा चंद, प्रसून आदि मौजूद रहे।
कोट
विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच कर पुलिसकर्मियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। इसके चलते पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए कहा गया है। आगे भी कैंप लगाकर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कराएंगे।
- पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल

नैनीताल स्थित पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे पुलिस क?- फोटो : NAINITAL