फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic plan implemented for those visiting Kainchi Dham on weekends

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान लागू

Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan implemented for those visiting Kainchi Dham on weekends
नैनीताल/हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव बढ़ने पर भवाली मस्जिद तिराहा पर रोककर रामगढ़ और खुटानी मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भीमताल मार्ग से कैंची धाम पहुंचने वाले निजी वाहनों को विकासभवन की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम और भवाली भेजा जाएगा। गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहां से भी यात्रियों को शटल सेवा के जरिये कैंची धाम तक पहुंचाया जाएगा। वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हल्द्वानी में बरेली और रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को तीनपानी बाईपास होते हुए वाया गौलापार नरीमन चौराहा काठगोदाम से पहाड़ की ओर भेजा जाएगा। पहाड़ से आने वाले वाहन भी इसी रूट का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed