फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic on Mall Road affected due to increased volume of taxis and tourist vehicles

Nainital News: टैक्सी और पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से मॉलरोड पर यातायात प्रभावित

Mon, 10 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Mall Road affected due to increased volume of taxis and tourist vehicles
नैनीताल। नैनीताल की मॉलरोड पर टैक्सी और पर्यटकों के चारपहिया वाहनों की पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। तल्लीताल से मल्लीताल तक सड़क किनारे 50 से अधिक टैक्सी व पर्यटक वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। तल्लीताल चर्च, पुस्तकालय और क्लासिक होटल के समीप रोजाना 30 से अधिक वाहन पार्क रहते हैं।
विज्ञापन


सड़क किनारे वाहनों के लंबे समय तक खड़े रहने से मॉलरोड पर यातायात संचालन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस की गश्त के बावजूद कई वाहन काफी देर तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण स्थिति और अधिक परेशानी वाली हो जाती है। इसके अलावा बीडी पांडे जिला अस्पताल व तल्लीताल रोडवेज के सामने सड़क पर भी टैक्सी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉलरोड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही टैक्सी वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर ही सवारियां बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

--
मॉलरोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सड़क किनारे यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जगदीश चंद्र,एसपी यातायात एवं अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article