फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic jam due to the arrival of Chief Minister

मुख्यमंत्री के आगमन के चलते लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to the arrival of Chief Minister
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन के चलते शहर में जगह जगह घंटों जाम लग गया। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में पुलिसकर्मियों के वाहन भी फंस गए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला मंगलवार की दोपहर रामपुर रोड होते हुए ओपन यूनिवर्सिटी आया। इस दौरान तीनपानी के वाहनों को बरेली रोड की तरफ मोड़ दिया। वाहनों के डायवर्ट होने से मंडी के समीप रोड पर जाम लग गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के रामपुर रोड स्थित व्यवसायियों के कार्यक्रम में जाने और एमबी इंटर कालेज में जनसभास्थल पर जाने के कारण पुलिस ने वाहनों को जगह जगह रोक दिया था। रास्ते में जगह जगह नाकेबंदी करने से कैंसर अस्पताल के समीप जाम लग गया। इस बीच पुलिस अधिकारियों और पीएसी की गाड़ी भी फंस गई। एसएसपी के वाहन को जाम के बीच से निकालने में सीपीयू परेशान हो गई।मुख्यमंत्री के एमबी इंटर कालेज में जाने के बाद सिंधी चौराहा, बरेली रोड, रामपुर रोड, रोडवेज तिकोनिया में जगह जगह जाम लग गया। केमू स्टेशन से वाशिंग लाइन जाने वाली रोड पर काफी संख्या में वाहन चालक देर तक जाम से जूझते रहे। मुख्यमंत्री जब एमबी इंटर कालेज से निकले तो पहले ही पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था। इस कारण जाम लग गया। कालाढूंगी रोड भी जाम से प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री के जाने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। जाम को सामान्य करने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का दूसरा कारण कुमाऊं और गढ़वाल से पु लिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी में आ रहे हैं। शहर में दो दिनों से काफी संख्या में वाहन आने के कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन

शाम को भी लगा जाम
शाम के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम के चलते नैनीताल रोड पर जाम लग गया था। इस कार्यक्रम के बाद भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के काफिले के कारण तिकोनिया से लेकर पटेल चौक तक जाम लग गया। इधर पुलिस की बैठक के चलते रामपुर रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed