फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders are earning money from government roads in haldwani market

Haldwani News: सड़क सरकार की...फड़ लगवाकर कमा रहे व्यापारी, प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है अवैध कमाई का खेल

Sat, 05 Oct 2024 09:47 AM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला
चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर के बाजार में कई कारोबारी बगैर कुछ किए ही सालाना मोटी कमाई कर रहे हैं। वे सामान बेचकर नहीं बल्कि अपनी-अपनी दुकानों के आगे सड़क और फुटपाथ को ही किराये पर देकर रकम बटोर रहे हैं। 

विज्ञापन
Traders are earning money from government roads in haldwani market
हल्द्वानी के बाजार में कुछ इस तरह दुकान के बाहर किराए पर दी गई सड़क पर किया जा रहा व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के बाजार में कई कारोबारी बगैर कुछ किए ही सालाना मोटी कमाई कर रहे हैं। वे सामान बेचकर नहीं बल्कि अपनी-अपनी दुकानों के आगे सड़क और फुटपाथ को ही किराये पर देकर रकम बटोर रहे हैं। हालांकि सड़क व फुटपाथ का स्वामित्व नगर निगम, लोनिवि व अन्य सरकारी विभाग का है, मगर जगह दुकानों के सामने की है, इसलिए दुकानदारों की धौंस है। यहां काबिज फड़, खोखे और रेहड़ी वालों को इन दुकानों के सामने खड़े होने की छूट के बदले हर माह 20 से 25 हजार रुपये तक इन दुकानदारों को देने पड़ रहे हैं।

पटेल चौक, बर्तन बाजार, साहूकारा लाइन, सदर बाजार, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग और नल बाजार शहर के मुख्य और सबसे व्यस्त बाजार हैं। इन इलाकों में लगभग 1245 दुकानें नगर निगम की हैं। नगर निगम इन दुकानों का किराया वसूलता है। नियमानुसार दुकान के आगे सड़क और फुटपाथ पर न तो स्थायी कब्जा किया जा सकता है और न ही फौैरी अतिक्रमण। लेकिन यहां सब कुछ नियमों के खिलाफ चल रहा है। अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे सड़क अथवा फुटपाथ को फड़, खोखे और रेहड़ी वालों को 20-25 हजार रुपये महीने किराये पर दिया है। जबकि नगर निगम को तहबाजारी के रूप में चंद रुपये ही हाथ लग रहे हैं। यह सब पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन वे चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: स्ट्रीट लाइट नहीं संभालते...डीएम ने सच पकड़ने के बाद मैनेजर को हटवाया, DM को नहीं मिला संतोषजनक जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीधे आरडी में जमा कराते हैं किराया
बाजार के कई दुकानदार दुकान के आगे लगने वाली फड़ों से खुद किराया नहीं वसूलते। उन्होंने बैंकों में आरडी खुलवाई हैं। फड़ व्यवसायी किराये की धनराशि रोजाना आरडी कलेक्शन करने आने वाले को थमा देता है। कलेक्शन करने वाला उसे दुकानदार की पास बुक में चढ़ा देता है।

अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं दुकानदार
शहर के अधिकांश बाजारों में सड़क और फुटपाथ किराये पर दिए जाने से अतिक्रमण की भयंकर समस्या हो गई है। छोटे व्यापारी सुबह सड़क पर अपना सामान सजा लेते हैं और पूरे दिन सड़क पर काबिज होकर माल बेचते हैं। जो दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के आगे की सड़क किराये पर नहीं देते, वहां खुद अपना सामान लगाकर सड़कों को संकरा बना देते हैं।

बाजार की तंग सड़कों दोपहिया वाहन दौड़ने से हादसे का खतरा
शहर के अधिकांश बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण सड़कें बेहद संकरी हो गई हैं। इसके बाद भी लोग बाजार के भीतर बाइक अथवा स्कूटी दौड़ाते हैं। इससे जहां एक ओर हादसे का खतरा बना रहता है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों अथवा बाजार में खरीददारी करने आने वालों को दिक्कतें होती हैं।

अफसर बोले, चिह्नित कर करेंगे कार्रवाई

जिला प्रशासन की ओर से बाजार को व्यवस्थित कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जल्द ही कमेटी की बैठक होगी। बैठक के पश्चात बाजार का सर्वे कर ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी-काठगोदाम।

दुकानों के आगे सड़क और फुटपाथ किराये पर दिया जाना गलत है। संगठन ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को बताया है कि उनकी सड़क का किराया कुछ व्यापारी वसूल रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर अतिक्रमण करना गलत है, संगठन इसका विरोध करता है।
- नवीन वर्मा, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, हल्द्वानी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed