फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists waited for hours for sailing

नौकायन के लिए घंटों इंतजार करते रहे सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tourists waited for hours for sailing
नैनीताल। बृहस्पतिवार को नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थल सैलानियों की भीड़ से गुलजार रहे। पिकनिक स्पॉट पर सुबह से शाम तक खासी भीड़ जुटी। वही, बोटिंग करने के लिए सैकड़ों की संख्या में सैलानियों के पहुंचने के कारण उन्हें अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। माल रोड समेत नगर के अधिकतर होटलों में दिन भर सैलानियों की आवाजाही बनी रही और अधिकतर पार्किंग स्थल वाहनों से फुल नजर आए।
विज्ञापन

तराई भाबर में जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही नैनीताल, भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो कि देर शाम तक जारी रहा। सैलानियों ने माल रोड, भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमान गढ़ी, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनी झील में बोटिंग की, जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंचे। नगर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने के बाद तल्लीताल, मल्लीताल स्थित पार्किंग भी वाहनों से पैक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसए मैदान की पार्किंग स्थल पैक होने के बाद यातायात पुलिस ने सैलानियों के वाहनों को मैट्रोपोल स्थित पार्किंग स्थल पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed