{"_id":"6456a529323009556402ba74","slug":"tourists-gathered-in-nainital-on-weekends-nainital-news-c-8-1-133075-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सप्ताहांत पर नैनीताल में उमड़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सप्ताहांत पर नैनीताल में उमड़े सैलानी
Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत पर शनिवार को नैनीताल में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह से ही नगर के सभी पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ लगी रही। पूरे दिन नौकाओं से नैनीझील की खूबसूरती में चार चांद लगे रहे। नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी।
सप्ताहांत पर शनिवार को हजारों सैलानी पहुंचे। सैलानियों की भीड़ से पूरे दिन नगर के सभी पर्यटन स्थल गुलजार रहे। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने झील में नौकायन के दौरान मस्ती की। नौकाओं से पूरे दिन नैनीझील की खूबसूरती निखरी रही। सैलानियों की भीड़ देख पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे भी खिले रहे। पूरे दिन माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए।
-- -- -- -- -- --
चिड़ियाघर में पहुंचे एक हजार से ज्यादा सैलानी
नैनीताल। शनिवार को नैनीताल के चिड़ियाघर, वॉटर फॉल और घोड़ा स्टैंड में सुबह से शाम तक सैलानियों की भीड़ लगी रही। चिड़ियाघर पहुंचे सैलानियों ने वन्यजीवों का दीदार कर वाटर फॉल में मस्ती की। घुड़सवारी के शौकीनों ने बारा पत्थर से टिफिन टॉप तक घुड़सवारी के मजे लिए। लवर्स प्वाइंट पर भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इसी के साथ सरिता ताल में साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले सैलानियों ने जीप लाइन में मस्ती की। इधर, वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि शनिवार को जू में 1074, वाटर फाल में 754 और हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 394 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार को भीमताल घूमने पहुंचे सैलानी
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। शनिवार को सैलानी भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए पहुंचे। सैलानियों की चहल पहल से पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा रहा। सैलानियों ने कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सैलानियों ने भीमताल में बोटिंग, पैराग्लाइडिंग, जीप लाइन का लुत्फ उठाया और पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। पर्यटन कारोबारी रमन सिंह बिष्ट ने बताया कि सैलानियों की आवाजाही से कारोबार अच्छा रहा है। संवाद