फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists and businessmen troubled by flaws in the new website of Jim Corbett National Park

Jim Corbett National Park: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट में खामियां, पर्यटक और कारोबारी परेशान

Wed, 18 Oct 2023 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:44 AM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की नई वेबसाइट में खामियां आ रही है। जिसे लेकर पर्यटन कारोबारी कॉर्बेट निदेशक से मिले। उन्होंने वेबसाइट में आ रही खामियों को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई हैं।

विज्ञापन
Tourists and businessmen troubled by flaws in the new website of Jim Corbett National Park
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की नई वेबसाइट में आ रही खामियों को लेकर पर्यटन कारोबारी कॉर्बेट निदेशक से मिले। उन्होंने वेबसाइट में आ रही खामियों को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई हैं। वहीं कॉर्बेट निदेशक ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 

पर्यटन कारोबारी गिरीश धस्माना ने बताया कि कॉर्बेट की नई वेबसाइट में समस्या आ रही है। पहले नाइट स्टे के लिए वेबसाइट 29 अक्तूबर तक के लिए खोली गई थी। इसमें 29 अक्तूबर को तीन नाइट के लिए बुकिंग का विकल्प था और पर्यटक की 30 अक्तूबर, एक और दो नवंबर तक बुकिंग होनी चाहिए थी। परंतु वेबसाइट में बुकिंग नहीं दिख रही है। ऐसे में पर्यटक भ्रम की स्थिति में हैं। जिप्सी चालक के पास मैसेज नहीं पहुंच रहे हैं और परमिट में जोन लिखा नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन

 

कॉर्बेट निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया कि नई वेबसाइट में आ रही खामियों को दूर किया जा रहा है। कॉर्बेट निदेशक से मिलने वालों में पीयूष जोशी, गिरीश धस्माना, जगत नेगी, ललित बिष्ट, नदीम कुरैशी आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed