{"_id":"6110402f8ebc3e7b355dc0e5","slug":"tourist-dies-after-being-hit-by-tanker-accident-happened-while-overtaking-fellow-suffered-minor-injuries-haldwani-news-hld433921281","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से पर्यटक की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, साथी को आईं मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आने से पर्यटक की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, साथी को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल से लौट रहे दो पर्यटकों की बाइक आम पड़ाव के पास टैंकर की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे ले लिया है।
रविवार सुबह जीशान (22) निवासी नरौली थाना संभल यूपी अपने साथी अरमान के साथ नैनीताल से हल्द्वानी की ओर से जा रहा था। बाइक अरमान चला रहा था, जबकि जीशान पीछे बैठा था। इसी समय आम पड़ाव के पास अरमान ने तेल के टैंकर को ओवरटेक किया और संतुलन बिगड़ने पर वह टैंकर की चपेट में आकर गिर गए। हादसे में जीशान के सिर में गंभीर चोट आ गई, जबकि अरमान ने हेलमेट लगाया था और वह मामूली रूप से चोटिल हो गया। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण जीशान की रास्ते में ही मौत हो गई।
एसओ विजय मेहता ने बताया कि बाइक चालक अरमान ने तेल के टैंकर को ओवरटेक करते समय हादसा होने की बात कही है। फिलहाल ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
हेलमेट ने बचाई अरमान की जान
नैनीताल। आम पड़ाव के पास तेल के टैंकर को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दोनों पर्यटक गिर गए थे लेकिन जीशान ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। वहीं अरमान ने हेलमेट लगाया था, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें नहीं आई और उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि जीशान ने भी हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।