{"_id":"62f15cb37993cb1e8861f2f8","slug":"tourism-business-will-increase-if-heliport-will-be-built-in-danaukuchiatal-bhimtal-news-hld4718563174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट बनाने की कवायद शुरू, बढ़ेगा पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट बनाने की कवायद शुरू, बढ़ेगा पर्यटन कारोबार
Tue, 09 Aug 2022 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:47 PM IST
सार
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट बनने से बाहरी राज्यों के सैलानी यहां आएंगे। इससे पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। कई लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
हेलीपोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नैनीताल जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नौकुचियाताल में प्रस्तावित हेलीपोर्ट निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। सोमवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की टेक्निकल टीम ने हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। मौसम खराब होने की वजह से दो बार ही हवाई सर्वे हो पाया। बाद में यूकाडा की टीम देहरादून लौट गई। नौकुचियाताल में प्रस्तावित हेलीपोर्ट की कवायद तेज होने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी है।
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट बनने से बाहरी राज्यों के सैलानी यहां आएंगे। इससे पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। कई लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा। पर्यटन कारोबारी कार्तिक कर्नाटक ने बताया कि जिस जगह हेलीपोर्ट प्रस्तावित है उस जगह पर पूर्व में हैलीपैड बना था। प्रशासन उसी हैलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि हेलीपोर्ट बनने से पर्यटन कारोबार में तेजी आने के साथ ही नौकुचियाताल, भीमताल और सातताल के पर्यटन स्थल और विकसित होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम राहुल साह ने बताया कि नौकुचियाताल में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के लिए सोमवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण देहरादून की टीम ने हवाई सर्वे किया है। उन्होंने बताया कि नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट बनने से पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। आपदा और फायर सीजन में भी हेलीपोर्ट की मदद ली जा सकेगी।
विज्ञापन