{"_id":"6a234820c434bf4e1c023f47","slug":"torrential-rain-wreaks-havoc-disrupting-normal-life-relief-efforts-underway-nainital-news-c-238-1-ntl1018-126753-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित राहत
Sat, 06 Jun 2026 03:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में शुक्रवार को को मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर की रफ्तार थम गई। हल्द्वानी में सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन में फिर हल्की धूप भी रही। शाम को एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखा और बादल छाए रहे।
बारिश के बाद सरोवर नगरी में ठंड बढ़ गई जिससे लोगों ने गर्म कपड़े निकाले। इस बदले मौसम ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। बारिश के दौरान मॉलरोड और तल्लीताल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही कम हो गई
तल्लीताल में कई स्थानों पर जलभराव हुआ जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
..........
सुबह हल्की रिमझिम बारिश, आज फिर बारिश की संभावना
हल्द्वानी। मौसम विभाग देहरादून ने तेज हवा चलने और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 18.4 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।