{"_id":"57210dec4f1c1b6907a92548","slug":"today-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले पर सुनवाई आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले पर सुनवाई आज
ब्यूरा/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। हाईकोर्ट में बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले पर दायर याचिका पर अग्रीम सुनवाई आज होगी। बीती सोमवार को बागी विधायकों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम व दिनेश द्विवेदी ने तथा उसके बाद मंगलवार को कोर्ट में स्पीकर की ओर से पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल व अमित सिब्बल ने अपना पक्ष रखा था। आज सीए सुंदरम फिर से अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखेंगे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी है। बता दें कि बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा काऊ, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेन्द्र मोहन सिंगल व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 27 मार्च को स्पीकर की ओर से उनकी सदस्यता को समाप्त करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन