{"_id":"60dcdc388ebc3eff1c7cc082","slug":"today-18-to-44-age-group-will-not-get-the-vaccine-haldwani-news-hld4296107104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 18 से 44 आयु वर्ग को नहीं लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 18 से 44 आयु वर्ग को नहीं लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोरोना वैक्सीन अधिक से अधिक लोगों को लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे के अभियान को झटका लग गया है। जिले में अभियान तेजी से चलाए जाने के लिए वैक्सीन का संकट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास डोज के लिए करीब छह हजार वैक्सीन ही बची है। स्वास्थ्य विभाग ने केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को जिले में केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही वैक्सीन लगेगी। 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि जिले में पहली जुलाई को कुल 32 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें हल्द्वानी में 11 सेंटर शामिल हैं जबकि ओखलकांडा, पदमपुरी, बेतालघाट, रामगढ़, भीमताल, कोटाबाग, रामनगर के कुल 21 सेंटर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 5930 वैक्सीन है जिसमें से ऑन स्पॉट 5790 के लगाई जाएगी जबकि इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले 150 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी तो सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
जिले में कोरोना संक्रमित 25 रोगी मिले
हल्द्वानी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर अब पुन: गाइड लाइन का उल्लंघन होने लगा है जिसके चलते जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या फिर से इजाफा होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सुशीला तिवारी अस्पताल में दो और डीआरडीओ के अस्पताल में नौ मरीज भर्ती है। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि तीन ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में 645 रोगी पहुंचे तथा विभिन्न रोगों से संबंधित 15 रोगियों का ऑपरेशन हुआ।