फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today 10745 adolescents will be vaccinated at 40 centers

आज 40 केंद्रों पर 10745 किशोरों को लगेगा टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Today 10745 adolescents will be vaccinated at 40 centers
हल्द्वानी। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को सोमवार से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्कूलों में ही टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। पहले दिन जिले के 40 स्कूलों में 10745 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने रोस्टर जारी कर दिया है। जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 69272 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को डीएम धीराज गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों की वैक्सीन मिल गई है। उन्होंने कहा कि ये वैक्सीन सभी सरकारी व पब्लिक स्कूल में लगाई जाएगी। वैक्सीन तीन जनवरी से लगना शुरू होगी। 12 अप्रैल तक 69272 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग का कोई भी किशोर अपने नजदीकी केंद्र में टीका लगा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

आज इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
ओखलकांडा: जीआईसी ओखलकांडा, खनस्यू, पतलोट
पदमपुरी: जीआईसी पदमपुरी
भीमताल: जीजीआईसी भीमताल, दोगड़ा, ज्योलीकोट
रामगढ़ : जूनियर हाईस्कूल सतबूंगा, जीआईसी नथुवाखान, जौरासी
बेतालघाट: जीआईसी खैरना, बेतालघाट
कोटाबाग: राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज, जीआईसी अमगढ़ी, डौन परेवा, कालाढूंगी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीकोट
मोटाहल्दू: दानू इंटर कालेज इंद्रानगर बिंदुखत्ता, जीआईसी लालकुआं, मोतीनगर, बीबीवीएम मोटाहल्दू, जीजीआईसी चोरगलिया, पीएसएमएस इंटर कालेज कुंवरपुर, जीआईसी फूललचौड़, हरिपुर जमनसिंह, कटघरिया, महर्षि विद्या मंदिर देवलचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी शहर: जीजीआईसी हल्द्वानी, खालसा गर्ल्स इंटर कालेज, जीजीआईसी बनभूलपुरा, जीआईसी बनभूलपुरा, सरस्वती शिशु मंदिर हीरानगर, जीजीएचएस गांधीनगर
रामनगर : जीआईसी रामनगर, जीजीआईसी रामनगर, जीआईसी गौजानी, जयमोहन आईसी कानियां, जीआईसी करनपुर, जीएचएस नारायनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed