फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To report pregnancy

गर्भवती को रेफर करने को लेकर बवाल

Fri, 05 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 05 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
To report pregnancy
महिला डाक्टर का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रसव पीड़ा से कराह रही एक ग्रामीण महिला की सीएचसी में दो घंटे तक कोई सुध न लेने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। शुक्रवार देर शाम पीड़ित महिला को सीएचसी से रेफर किया गया।


सल्ट अल्मोड़ा के ग्राम लगड़गाड़ निवासी भावना गोस्वामी अपने पति हरीश गोस्वामी के साथ सीएचसी रामनगर में प्रसव पीड़ा के कारण आई। दो घंटे तक अस्पताल में उन्हें देखने वाला कोई नहीं था। गर्भवती के पति ने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी तो भाजपा कार्यकर्ता वहां एकत्र होने लगे। तभी वहां मौजूद नर्स ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने गंभीर केस का हवाला देकर पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा।
विज्ञापन


इधर, सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एचएस खड़ायत ने बताया कि महिला का कद छोटा था और उसकी पहली डिलीवरी है। हमारे पास दो महिला डॉक्टर उपलब्ध है लेकिन ऐसे केस के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत होती है। यह पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को कई बार लिखा जा चुका है। महिला को इसी के चलते रेफर किया गया। वहां पर दिनेश मेहरा, गणेश रावत, नवीन करगेती, नरेंद्र शर्मा, राहुल अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed