फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To color the water will not leave

रंग लगाने को नहीं छुड़वाने को मिलेगा पानी

Wed, 23 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 23 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
 होली खेलने के लिए आपको अपने घर में स्टोरेज पानी पर निर्भर रहना पड़ेगा। जल संस्थान 12 बजे बाद ही पानी की आपूर्ति करेगा। यानी जलसंस्थान आपको होली का रंग लगाने नहीं, बल्कि छुड़वाने के लिए पानी देगा। 
विज्ञापन


हल्द्वानी में प्रतिदिन 58 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। जलसंस्थान को 28 एमएलडी पानी गौला से मिलता है, जबकि बाकी ट्यूबवेल से खपत पूरी होती है। होली पर पानी की खपत बढ़कर 65 एमएलडी पहुंचने की संभावना है। जल संस्थान ने इसकी पूरी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय के मुताबिक होली के दिन गुरुवार सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होगी। गौला से मिलने वाले पानी का स्टोरेज किया जाएगा। दोपहर बारह बजे बाद आपूर्ति सुचारु होगी और दोपहर तीन बजे तक होगी। अधिशासी अभियंता के मुताबिक जरूरत पड़ने पर ट्यूबवेलों के ओवर हैड टैंक से लाइनों को जोड़कर आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed