{"_id":"61c8d9f042afb85cd63842c1","slug":"tiger-and-tigress-sent-from-corbett-now-together-haldwani-news-hld4489476157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट से भेजे गए बाघ-बाघिन अब साथ-साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट से भेजे गए बाघ-बाघिन अब साथ-साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से एक साल पहले राजाजी पार्क भेजे गए बाघ-बाघिन अब साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों के एक साथ आने पर अब राजाजी पार्क में बाघों का कुनबा बढ़ने की उम्मीद जग गई है।
राजाजी पार्क के मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र में पिछले साल कॉर्बेट से एक बाघ और एक बाघिन को भेजा गया था। दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा में चले गए थे और दोनों एक साल बाद अब एक दूसरे से मिले हैं। दोनों को राजाजी पार्क में लगे कैमरा ट्रैप में एक साथ देखा गया है। इस पर वन कर्मियों में खुशी है। अब दोनों के मिलने से राजाजी पार्क के इस क्षेत्र में बाघों का कुनबा बढ़ने के आसार बन गए है। हालांकि अभी कॉर्बेट पार्क से एक बाघ और दो बाघिन को और भेजा जाना है।
बता दें कि कॉर्बेट से 23 दिसंबर 2020 को बाघ और 6 जनवरी 2021 को बाघिन को भेजा गया था। कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बाघ बाघिन एक साल बाद साथ आए हैं। उम्मीद है कि अब बाघों का कुनबा राजाजी पार्क के इस क्षेत्र में बढ़ेगा।