फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thuva hill fire

थुवा की पहाड़ी में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Thuva hill fire
गरमपानी (नैनीताल)। हाइवे किनारे थुवा की पहाड़ी में बुधवार को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के साथ जंगल की आग घरों के पास तक पहुंच गई। वहीं गरमपानी बाजार किनारे हेम चंद्र तिवारी, देवेश त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी के मकानों और श्रीराम मंदिर की कुटिया तक आग पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने पानी की बाल्टियों से किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के दौरान पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरते रहे, जिससे करीब आधे घंटे जाम लग गया। सूचना पर नैनीताल से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार बरखा जलाल, राजस्व निरीक्षक भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व उप निरीक्षक विजय नेगी, जया बिष्ट, निधि चौधरी, पवन ध्यानी, पुलिस कांस्टेबल शंकर नेगी, हर्षवर्धन, वन विभाग से वन बीट अधिकारी प्रेम सिंह मेहरा, भोपाल सिंह, खजान त्रिपाठी, मनीषा भंडारी और एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के गांव कूल तक जंगल की आग पहुंच गई, जिससे गंगा सिंह के 10 घास के लुटे और फलदार पेड़ व गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान नवीन चंद्र ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने कोश्याकुटौली तहसील में दी है।

रामनगर में भी दो जगहों पर लगी आग
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में बुधवार को दो जगहों पर आग लग गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि पूछड़ी में आम के बाग में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। दूसरी ओर भवानीपुर खुल्बे में पुआल के ढेर में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। बताया कि आग से दोनों जगहों पर काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed