{"_id":"5e24b11a8ebc3e4b542c2c6d","slug":"three-people-injured-while-getting-out-of-contact-revolution-haldwani-news-hld370224041","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति से उतरते समय गिरे तीन लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति से उतरते समय गिरे तीन लोग चोटिल
विज्ञापन
हेमा, ट्रेन से गिरने वाली महिला।
हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से सुबह दिल्ली को जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन में तीन लोग अलग-अलग कोच से गिर गए। यात्री के परिजनों को आरोप है कि ट्रेन एक मिनट भी स्टेशन पर नहीं रुकी, इससे अचानक ट्रेन से कूदकर उतरना पड़ा और प्लेटफार्म पर गिरकर चोटिल हो गए।
नीलियम कॉलोनी निवासी हेमा और त्रिलोक सिंह नगदली ने बताया कि ट्रेन में जैसे की बेटी का बैग रखने लगे इतने में ही ट्रेन चल पड़ी। आरोप लगाया कि स्टेशन पर एक मिनट भी नही ंरुकी और चल पड़ी। ऐसे में चलती ट्रेन से कूदकर उतरना पड़ा, इससे गिरकर चोटिल हो गए। वहीं, दूसरी कोच से गिरी युवती का कहना था कि भाई सीट तक बिठाने पहुंचे, इतने में ट्रेन ने अचानक स्पीड पकड़ ली, ऐसे में उतरने के लिए कूद लगानी पड़ी।
इस मामले में जानकारी के लिए हल्द्वानी स्टेशन अधीक्षक से फोन पर संपर्क कर पक्ष लेने का प्रयास किया गया, पर बात नहीं हो सकी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले कंट्रोल रूम में कोई सूचना नहीं है, एसएस, हल्द्वानी के पास भी कोई सूचना नहीं है।